फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः ऐतिहासिक पलों का गवाह बना अनंतनाग, राम मंदिर के लिए जम्मू-कश्मीर में गजब का उत्साह

Wed, 05 Aug 2020 10:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ पर केंद्र शासित प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश में घर-घर तिरंगा फहराया गया है। साथ ही शाम को दीपमाला भी होगी। वहीं प्रदेश का अनंतनाग जिला आज ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। लाल चौक पर फहराता तिरंगा नए जम्मू-कश्मीर की कहानी बयां कर रहा है। नए जम्मू-कश्मीर का एक साल होने के साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन को लेकर भी लोगों में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग के लाल चौक पर भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूमेसा रफीक ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही रूमेसा ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि लाल चौक पर लहराता हुआ तिरंगा देखना हम सभी के लिए गर्व का पल है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
रूमेसा रफीक ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से प्रदेश में खुशहाली लौटी है। एक साल में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आतंकवाद पर नकेल कसी गई है। स्थानीय जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। लंबे समय तक बदहाली का शिकार रहे लोग मुख्यधारा में आने के लिए उत्सुक हैं। बेटियों को उनका हक मिला है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी जश्न का माहौल है। लोगों ने तिरंगा फहराने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही अपील की, कि जम्मू कश्मीर का वो हिस्सा जिस पर पाकिस्तान और चीन ने कब्जा कर रखा है उसे भी वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, आतंकी हमले और हिंसक प्रदर्शन के खुफिया इनपुट पर पूरी कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे सूबे में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। 370 हटने के बाद से कश्मीर समेत पूरे सूबे में आबोहवा बदल रही है। दशकों से वंचित लोगों को नौकरी-जमीन का हक मिल गया है लेकिन मूलभूत सुविधाओं और रोजगार के साथ लोगों में विश्वास बहाली के लिए काम करना अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें