मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
विभाग को जम्मू संभाग के अभी तीन ही जिलों के आंकड़े उपलब्ध हुए हैं। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रवींद्र मनोचा के अनुसार सांबा, कठुआ और जम्मू में बारिश व भूस्खलन से नुकसान हुआ है। जम्मू जिले में पीरखो में भूस्खलन से सड़क को नुकसान पहुंचा है। सांबा जिले में तीन सड़क बंद हुई थीं लेकिन उन्हें बहाल कर दिया गया है।
संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ के अलावा अन्य जिलों से भी नुकसान व बारिश के कारण बंद सड़कों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी। -अशोक कुमार किकलू, चीफ इंजीनियर (सड़क एवं भवन निर्माण विभाग)