बुधवार को दोनों सदनों में अराजकता का माहौल रहा। अनुच्छेद 370 के मसले पर दोनों सदन पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गए। विधानसभा और विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने माइक तोड़े, फर्नीचर उठाकर फेंका, टेबल पलट दीं और कुर्सियां उछालीं। कागजात फाड़कर लहराए गए।
विज्ञापन
2 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
विधानसभा में वन मंत्री लाल सिंह और नेकां के दो सदस्यों के बीच हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। मार्शल और संसदीय कार्य मंत्री ए आर वीरी ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन
3 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
इस क्रम में विपक्षी सदस्यों ने मार्शल के साथ भी मारपीट की। चार मार्शल कर्मियों को चोटें आईं। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा अनुच्छेद 370 के विरोधियों को राष्ट्र विरोधी कहे जाने पर और स्पीकर द्वारा उस अंश को कार्यवाही से हटाने के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे।
4 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
वे पूरे मामले पर मुख्यमंत्री का सदन में बयान चाहते थे। हंगामे के कारण बजट सत्र को तय अवधि से छह दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया। दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
विधान परिषद में भी विपक्ष मसले पर चर्चा चाहता था। चेयरपर्सन द्वारा इजजात नहीं मिलने पर विपक्ष का गुस्सा भड़का। विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पीकर से स्पष्टीकरण चाहा कि क्या उन्होंने रिकार्ड चेक कर लिया है और क्या 370 पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को एक्सपंज कर दिया है?
विज्ञापन
6 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को स्पीकर ने कहा था कि वे रिकार्ड देखकर फैसला करेंगे। उमर ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कितने बजे इस मुद्दे पर सदन में अपना स्टैंड क्लीयर करेंगी? उनका वक्तव्य कब होगा?
विज्ञापन
7 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
स्पीकर ने कहा कि उन्होंने रिकार्ड देखा है मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ नहीं कहा जैसा उनके बयान के बारे में बताया जा रहा है। इस पर विपक्षी सदस्य भड़क गए।
8 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
नेकां और कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी शुरू हो गई। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री से सदन में आकर बयान देने की मांग कर रहे थे। इस क्रम में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की।
9 of 10
jk assembly
- फोटो : AMAR UJALA
नेकां के मोहम्मद अकबर लोन और माजिद लारिमी गुस्से में वन मंत्री लाल सिंह के करीब आ गए। धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। मार्शल ने बीच बचाव किया जिसमें मार्शल और वाच एंड वार्ड स्टाफ को चोटें आईं।