जम्म-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के 185 जवान पासिंग आउट परेड के बाद सेना का हिस्सा बने। जोश और देश प्रेम का जज्बा लिए युवाओं ने देश सेवा की शपथ ली। इसकी सलामी चीफ आफ इंटेग्रेटिड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ली।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
उन्होंने सभी जवानों को सेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी। कहा कि रेजीमेंटल सेंटर में 11 माह की ट्रेनिंग लेने के बाद यह युवा देश सेवा करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
अपने बच्चों के भीतर देश के लिए मर मिटने के जोश को देख कर उनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
4 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि कश्मीर के युवाओं का यही असली चेहरा हैं जो देश के लिए काम करना चाहते है।
जनरल ने कहा कि भटके युवाओं को हिंसा का पाठ छोड़ मुख्य धारा में शामिल का हमेशा मौका दिया जाता है। भविष्य में भी कश्मीरी युवाओं को ऐसा प्लेटफार्म दिया जाएगा ताकि वह गलत दिशा में न भटकें।