फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttack: देश में पहले भी कई बड़े हमले करवा चुका है जैश सरगना मसूद अजहर

Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
Masood Azhar - फोटो : PTI
उड़ी में हुए आतंकी हमले में जैश ए मोहम्मद का नाम सामने आ रहा है । पाकिस्तानी के इस चरमपंथी संगठन के पहले भी कई आतंकी हमलों में शामिल होने की बात सामने आती रही है । कश्मीर को अलग करने की नापाक कोशिश के नाम पर इस संगठन ने कई बार भारत पर हमला किया । आइये जानते हैं जैश ए मोहम्मद से जुड़ी कुछ अहम बातों को 
विज्ञापन

जैश का सरगना है आतंकी मसूद अजहर

2 of 6
जैश ए मोहम्मद - फोटो : File Photo
जैश ए मोहम्मद एक प्रतिबंधित चरमपंथी आतंकी संगठन है, जिसकी स्थापना पाकिस्तान में हुई थी । 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद वर्ष 2002 में इसे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा प्रतिबंधित संगठन घोषित किया जा चुका है । जैश का सबसे बड़ा सरगना मौलाना मसूद अजहर को कहा जाता है जिसे इसी साल पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है ।  
विज्ञापन

पठानकोट हमले की साजिश में शामिल था जैश

3 of 6
pathankot attack - फोटो : File Photo
2015 में पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले की साजिश जैश ए मोहम्मद ने रची थी । इस आतंकी हमले में सेना के 7 जवान मारे गये थे जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए थे । इस हमले में सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गये आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामान बरामद हुए थे । पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तानी सरकार ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख सरगना मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार कर लिया था । 
 

लश्कर ए तैयबा के साथ 2001 के संसद हमले में भी था शामिल

4 of 6
Indian Parliament attack - फोटो : File Photo
जैश ए मोहम्मद 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमलों में शामिल था । लश्कर ए तैयबा के साथ किये जैश ए मोहम्मद के इस हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी जबकि 22 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे । संसद पर हुए इस हमले की सारी दुनिया में निंदा हुई थी ।
विज्ञापन

संसद हमले के दोषी अफजल को हुई थी फांसी

5 of 6
Afzal Guru - फोटो : File Photo
भारत की संसद पर हुए हमले के बाद दिसंबर 2002 में भारत सरकार ने संसद हमले के दोषी 4 आतंकियो को गिरफ्तार किया था । इन आतंकियों में अफजल गुरू भी शामिल था जिसे बाद में फांसी दे दी गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया है आतंकी संगठन

6 of 6
uri - फोटो : PTI
जैश ए मोहम्मद को आस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंधित किया है । जैश ए मोहम्मद पर दुनिया के कई देशों में आतंकवाद और कट्टरपंथी गतिविधियों मे शामिल होने और आतंकियों को प्रशिक्षण देने के आरोप हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें