फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में हाईवे पर जैश आतंकियों का हमला, कठुआ के रास्ते घुसपैठ कर घुसे थे तीनों आतंकवादी

Thu, 13 Sep 2018 03:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
इसी ट्रक में सवार थे आतंकी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जैश के तीन आतंकियों ने बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षा बल का कोई जवान घायल नहीं हुआ है, लेकिन आतंकियों ने खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी पर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली गणेश दास को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जीएमसी में चल रहा है। हमले के बाद आतंकी जंगल में भाग निकले। उनकी तलाश में सेना व पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऑपरेशन में ड्रोन व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। हमला उस समय हुआ जब पुलिस वालों ने एक ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। घटना स्थल से एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, छह ग्रेनेड व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
इसी ट्रक में सवार थे आतंकी
पुलिस के अनुसार, तीनों आतंकी फिदायीन हमले करने के उद्देश्य से दाखिल हुए हैं। बुधवार की सुबह ये आतंकी कठुआ के हीरानगर नाले से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए। इसके बाद तीनों आतंकी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर सवार होकर कश्मीर जा रहे थे। इस ट्रक में बाड़ी ब्राह्मणा से वालपुट्टी लोड की गई थी। झज्जर कोटली के पास पुलिस ने ट्रक रोकने की कोशिश की परंतु चालक ट्रक चालक फय्याज अहमद (निवासी पुलवामा)लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने ट्रक को झज्जर कोटली के साईं कैफेटेरिया के पास खड़ा कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई और उसने चालक से ट्रक की जांच करवाने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
आतंकी हमला
पुलिस ने जैसे ही साइड का दरवाजा खोला तो अंदर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मी दूसरी तरफ भागा। इतने में आतंकी भी बाहर निकले और जंगल की तरफ भाग निकले। भागते समय झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन के पास ड्यूटी पर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को पुलिस समझकर उन्होंने गोली मार दी। इस बीच ट्रक चालक फय्याज और उसका साथी मेडिकल स्टूडेंट इकबाल (निवासी बड़गाम)भी भाग निकला। इन्हें बाद में जनता ने दबोचकर पुलिस को सौंपा। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को त्रिकुटा नगर थाने लाया गया। इसके बाद दोबारा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पास भेजा गया। देर रात दोबारा इन्हें त्रिकुटा नगर थाने लाया गया।  पुलिस ने जारी किया ब्यौरा, लोगों से मांगा सहयोग  घटना के बाद पुलिस ने आतंकियों का ब्योरा जारी करते हुए लोगों से इनकी तलाश में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार हमला सुबह आठ बजे हुआ। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। 18 से 22 साल की उम्र के तीन आतंकी हैं जिनके पास पिट्ठू बैग है। दो के पास एके राइफल है जबकि तीसरे के पास पिस्तौल। आतंकियों में से एक ने पठानी सूट पहन रखा है जबकि दो ने पैंट-शर्ट। पुलिस ने आतंकियों का पता बताने वालों को इनाम की भी घोषणा की है।

4 of 5
आतंकी हमला
हाई अलर्ट घोषित
हमले के बाद हाईवे से लगते इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी सुरक्षा तगड़ी कर दी गई। जम्मू शहर में बस स्टैंड तथा आस-पास के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा रही। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता ने बताया कि हाईवे पर स्थित सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी वाहनों को चेकिंग के बाद ही छोड़ने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकी हमला
ट्रक चालक के दो भाई थे आतंकी
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के दो भाई आतंकी थे, जो कुछ साल पहले मुठभेड़ में मार दिए गए थे। चालक पुलवामा जिले का रहने वाला है। उसके साथ अन्य युवक इकबाल जो मेडिकल का स्टूडेंट बताया जा रहा है। वह भी बड़गाम का रहने वाला है। ट्रक का नंबर (जेके 03 एफ-1476)अनंतनाग का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें