गुलमर्ग में बर्फानी तूफान
- फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग के अलावा जोजिला, राजदान पास, साधना टॉप, गुरेज सहित घाटी के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में सुबह 11 बजे तक हल्का हिमपात हुआ। इसके बाद मौसम साफ हो गय। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 6.8 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।