फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, जम्मू संभाग में छाए बादल, शीतलहर जारी

Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव दिखेगा। 31 दिसंबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर जारी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
नए साल पर सैलानियों को जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का लुत्फ लेने का मौका मिल सकता है। गुरुवार को जम्मू संभाग में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव दिखेगा। 31 दिसंबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर जारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। पिछले दो दिन से कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम खराब होने की सूरत में ठंड में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के प्रयटन स्थलों पर सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी और शादियों के सीजन बाद अब न्यू ईयर पर बाजार चमका है। उम्मीद है कि न्यू ईयर के जश्न के लिए शिमला आ रहे सैलानी अगले कुछ दिन यहीं रहेंगे।

4 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले जम्मू में बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड का अहसास भी होता रहा। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर 2.7 डिग्री और दिन का पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.3, बटोत में 1.5, कटड़ा में 6.2 और भद्रवाह में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 और कारगिल में माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
वहीं, कश्मीर में शीतलहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पहलगाम में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 और कुपवाड़ा में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, काजीकुंड में माइनस 5.0, पहलगाम में माइनस 7.4, कोकरनाग में माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें