फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कैसे,100 नम्बर के अलावा घर बैठे पुलिस सुनेगी आपकी शिकायत

Wed, 06 Sep 2017 07:17 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Demo photo
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासत की आवाम और अपने बीच की दूरी को खत्म करने और आपसी तालमेल बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एक शानदार तरीका निकाला है। जिसकी मदद से आप घर बैठे किसी भी वक्त बिना थाने गए और पुलिस को फोन किए बगैर पुलिस की मदद प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

शिकायत के लिए नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर

2 of 8
J&K Police - फोटो : file photo
आपको हम बता दें की ज्यादातर अपराधों में लोग थाने-कचहरी के चक्कर में पड़ने और लोकलज्जा के भय से शिकायत करने के बजाए चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। जिससे की अपराध अपने चरम सीमा पर पहुंच जाता है। लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस का लोगों की मदद करने का यह तरीका एेसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

फेसबुक पर दिखेगा रियासत का हर थाना

3 of 8
फेसबुक - फोटो : डेमो फोटो
राज्य पुलिस महानिदेशक ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। हर थाना प्रभारी को अपना फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए कहा गया है। इस आदेश पर कई थानेदारों ने अमल भी शुरू कर दिया है। कई थानों ने अपने फेसबुक अकाउंट बना लिए हैं। इनमें शहर का नवाबाद, कानाचक, सतवारी, पीर मिट्ठा, सुंदरबनी आदि शामिल हैं।

घर बैठे होगा समस्या का निस्तारण

4 of 8
facebook - फोटो : डेमो फोटो
सोशल मीडिया के जरिए पुलिस पुलिस लोगों से संपर्क बढ़ाएगी। इसके साथ ही फेसबुक अकाउंट पर लोग अपनी शिकायत भी दर्ज कराएंगे, जिनका तत्काल प्रभाव से निवारण किया जाएगा। 
विज्ञापन

एक क्लिक से दर्ज होगी शिकायत,

5 of 8
(प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो फोटो
सूत्रों का कहना है कि करीब एक हफ्ता पहले डीजीपी की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। पुलिस थानों के अलावा रेंज स्तर के फेसबुक अकाउंट भी बनाए जा रहे हैं। यहां लोगों की शिकायतें भी सुनी जाएंगी और पुलिस उसी के आधार पर कार्यवाई करेगी। 
विज्ञापन

कई लोगों के पास रहेगा पासवर्ड

6 of 8
फेसबुक यूजर - फोटो : डेमो फोटो
इन फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड एसएचओ, मुंशी और कुछ अन्य लोगों के पास रहेगा। ताकि कोई न कोई इन अकाउंट पर सक्रिय रहे, ताकि कभी भी कोई शिकायत करे तो उसकी तत्काल मदद की जा सके।
विज्ञापन

जल्द ही व्हाटस ऐप ग्रुप पर भी होगी पुलिस

7 of 8
Whatsapp - फोटो : डेमो फोटो
सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही सभी थानों के व्हाटस ऐप नंबर जारी करेगी। लोग इन नंबरों पर अपनी शिकायतें भेज सकेंगे। जल्द ही इस बारे में आदेश किया जाएगा होगा।
विज्ञापन

पुलिस से अधिक लोग जुड़ सके, इसलिए उठाया गया यह कदम

8 of 8
डीजीपी, जेके पुलिस, डा एसपी वैद - फोटो : File Photo
डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि मौजूदा समय में अधिकतर मोबाइल उपभोक्ता स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें फेसबुक और व्हाटस ऐप मुख्य रूप से सोशल मीडिया का हिस्सा है। यही कारण है कि हम लोगों ने सोशल मीडिया से जुड़ने का फैसला लिया। इन फेसबुक अकाउंट पर लोग अपनी शिकायत भी दर्ज कराएंगे, जिनका तत्काल प्रभाव से निवारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें