जम्मू में होने वाले रणजी मैच के लिए शहर पहुंचे क्रिकेटर और जेएंडके टीम के मेंटर इरफान पठान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत है। युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने आईपीएल को सबसे अच्छा प्लेटफार्म बताया। साथ ही क्रिकेटरों को सरकारात्म पहलू से खेलने को कहा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कई बातें साझे कीं...।
विज्ञापन
2 of 7
इरफान पठान
- फोटो : संजय गुप्ता
आईपीएल में प्रदेश के क्रिकेटरों के चयन पर क्या कहेंगे?
आईपीएल जैसे प्लेटफार्म पर खेलने से युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ता है। इससे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और बैठने का मौका मिलता है। इससे जहां प्रोत्साहन मिलता है, वहीं प्रतिभा में और निखार आता है। आईपीएल में रासिक सलाम और अब्दुल समद के चयन से पता चलता है कि यहां के युवाओं में कितनी प्रतिभा है।
विज्ञापन
3 of 7
इरफान पठान
- फोटो : संजय गुप्ता
जेकेसीए का टैलेंट हंट क्या जारी रहेगा?
जेकेसीए से टैलेंट हंट को लगातार जारी रखने की बात करूंगा ताकि और प्रतिभाएं सामने आए। रासिक सलाम और अब्दुल समद इसी टैलेंट हंट की देन है। पहले उसका चयन न तो अंडर 16 और न ही 19 में हुआ था। हमने उसकी प्रतिभा देखी और एक वर्ष में ही उसने जेएंडके की सीनियर टीम के साथ आईपीएल भी खेला। यह सब एक विशेष प्लानिंग के तहत हुआ और जेएंडके को एक बेहतरीन खिलाड़ी मिला। इस वर्ष कश्मीर में बंद के कारण हम टैलेंट हंट नहीं करवा पाए, लेकिन इसे जारी रखेंगे।
4 of 7
इरफान पठान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
रासिक सलाम के साथ जो हुआ, उस पर क्या कहेंगे?
रासिक सलाम प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, वह मजबूती से दमदार वापसी करेगा और जेएंडके के साथ आईपीएल खेलेगा। उसमें मैच विजेता बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
5 of 7
इरफान पठान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
प्रदेश में खेल ढांचे से क्या सहमत हैं?
पिछले दो वर्षों से जम्मू-कश्मीर में खेल ढांचे में विकास हो रहा है। इसमें जेकेसीए ने बड़ी भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू करवाईं, लीग मुकाबले करवाए। इससे कई प्रतिभाएं सामने आईं। खेल ढांचा बढ़ने से युवाओं को ज्यादा अवसर मिलते हैं, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
इरफान पठान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
असम के साथ रणजी मुकाबले को लेकर क्या रणनीति है?
जेएंडे की टीम में माहौल काफी अच्छा है। हम इसे जारी रखना चाहते हैं। मैच में हार-जीत होती रहती है इसके लिए हमारा फोकस अच्छे खेल पर होता है। महाराष्ट्र में हुए मुकाबले में हमारे खेल की काफी सराहना हुई। महाराष्ट्र और उत्तराखंड को घर में हराने के बाद खिलाड़ियों में सकारात्मक ऊर्जा भरी हुई है, जिसे हम इस मैच में भी जारी रखेंगे।
तेज गेंदबाजों के लिए क्या योजना है?
हमने तेज गेंदबाजों का पूल तैयार कर लिया है। मैच या प्रेक्टिस के दौरान कोई गेंदबाज चोटिल हो जाता है तो हमारे पास बैक अप प्लान है। इसमें टीम मैनेजमेंट का बड़ा योगदान है। इसके परिणाम हमें भविष्य में दिखेंगे। हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं जो हमें मैच जीता सकते हैं।