फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जम्मू-कश्मीर, रेड कारपेट पर कलाकारों के साथ जो हुआ उसे जानकर होश उड़ जाएंगे

Fri, 27 Sep 2019 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
बैंड में बजती पाइप(मशकबीन) की मधुर धुन और छज्जा लोक नृत्य की प्रस्तुति के बीच फिल्म जगत और रंगमंच की दुनिया के सितारों का अभिनव थियेटर में आगमन। इससे पहले रेड कारपेट पर गर्मजोशी से स्वागत। यह दृश्य था इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन का। इन सबके बीच जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी का परिसर कुछ खास नजर आया। हालांकि अतिथियों के स्वागत के दौरान अव्यवस्था के आलम से वरिष्ठ कलाकार निराश दिखे। कुछ ने मौके पर ही इस पर विरोध भी जता दिया।
विज्ञापन

2 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल रेड कारपेट पर कलाकारों के परिचय और उनके स्वागत के दौरान उनकी वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया। नतीजा सबसे आखिर में वरिष्ठ कलाकारों को अभिनव थियेटर में प्रवेश कराया गया। इससे पहले तक सिर्फ नवोदित कलाकारों की तरफ ही उद्घोषक का ध्यान रहा। इससे वरिष्ठ कलाकार निराश भी दिखे।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
एक कलाकार ने इस पर विरोध भी जताया। उनका कहना था कि नवोदित और वरिष्ठ कलाकार दोनों को एक-एक कर बुलाया जाना चाहिए था। इस पर उद्घोषक ने कई बार माफी भी मांगी। साथ ही इस पर अपनी तरफ से सफाई भी दी।

 

4 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, आमंत्रित अतिथि मौके पर हैं या नहीं, इसका भी उद्घोषक को पता नहीं था। जिस समय वरिष्ठ कलाकार मुश्ताक काक और गायिका सोनाली डोगरा के नाम की घोषणा हुई, उस समय वह वहां थे ही नहीं। इन सब वजहों से आयोजन में अफरातफरी साफ झलक रही थी।  

 
विज्ञापन

5 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

पहली बार इतना बड़ा आयोजन था। इसलिए थोड़ी-बहुत गलतियां हो जाती हैं। इस तरह की चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आगे के आयोजनों में इस तरह की बातें नहीं आएंगी। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मोहन सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी, साहित्यकार

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
अभिनव थियेटर के अंदर डोगरी और कश्मीरी नृत्य ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। खास कर कश्मीरी नृत्य ने, जो डोगरी नृत्य पर भारी पड़ती नजर आई। कश्मीरी कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान हर किसी का मन थिरकने को कर रहा था। और तो और आईपीएस अधिकारी बसंत रथ भी अपने को नहीं रोक सके। काली ड्रेस में कार्यक्रम में पहुंचे बसंत रथ अपनी सीट छोड़कर प्रेस दीर्घा की तरफ आ गए और मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें