फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में LoC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम, तस्वीरें

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
1 of 5
encounter - फोटो : PTI
एलओसी पर तैनात जवानों ने शुक्रवार को घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। शुक्रवार को पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर उस पार से संदिग्ध हरकत देखी गई। इसके बाद क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने अपने क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी जोकि अभी भी जारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
poonch - फोटो : PTI
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम क्षेत्र पंजनी नाल क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पीओके की तरफ स्थित पाक सेना की अग्रिम चौकी 483 की तरफ से भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्धों को घुसपैठ करते देखा।
विज्ञापन

3 of 5
encounter - फोटो : PTI
जिस पर घुसपैठियों ने जवानों फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

4 of 5
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
जिसके बाद संदिग्ध उसी क्षेत्र में छुप गए। उस पार से संदिग्ध जोकि आतंकी अथवा पाक सेना के जवान हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encounter - फोटो : File Photo
आतंकी इस पार घुसपैठ करने में सफल न हो सके, हालांकि इस गोलाबारी के बारे में सेना की तरफ से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि उस पार से चार से पांच की संख्या में आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें