फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद जम्मू-कश्मीर में मानो दिवाली हो

Mon, 17 Jun 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारत की पाकिस्तान से जीत के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2019 में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस के आधार पर 89 रन से मात दी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत की जीत के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल बना हुआ है। आसमान पर नजर डाले तो मानो आज प्रदेश में दिवाली हो।
विज्ञापन

2 of 5
भारत की पाकिस्तान से जीत के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले हुए और सभी में भारत ने जीत हासिल की है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 336 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने संशोधित लक्ष्य 40 ओवरों 302 के आगे 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
भारत की पाकिस्तान से जीत के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले टीम इंडिया ने 2015 में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को एडिलेड में 76 रनों से मात दी थी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। रोहित शर्मा ने 140 रन ठोके। विराट (77) और केएल राहुल ने (57) भी अर्धशतक ठोका। हार्दिक पांड्या और विजय शंकर ने ऑलराउंड खेल दिखायाा।

4 of 5
भारत की पाकिस्तान से जीत के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 336 रन टांगे। 337 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 5वां ओवर फेंक रहे भुवनेश्वर चोट की वजह से केवल 4 गेंदें फेंक पाए, उनका ओवर विजय शंकर पूरा करने आए। अपनी पहली और ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय ने इमाम (7) को पगबाधा आउट कर सभी को चौंका दिया। 

इसके बाद फखर जमां और बाबर आजम ने मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। इस बीच फखर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर भी अपनी फिफ्टी से 2 कदम दूर थे, तभी कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 24वें ओवर में 117 रन पर दूसरा विकेट गिरते ही बैकफुट पर नजर आ रहे भारतीय गेंदबाज मैच पर हावी होते चले गए। दो ओवर के बाद कुलदीप ने फखर जमान (62) को भी चलता किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत की पाकिस्तान से जीत के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
अगला ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम की कमर ही तोड़ दी। भारत के इस स्टार ऑलराउंडर ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटके। पहले मोहम्मद हफीज (9) को चलता किया तो अगली ही गेंद पर शोएब मलिक (0) को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें