आमतौर पर कश्मीर से सेना के विरोध की तस्वीरें सामने आती है। पर कुछ वक्त पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी होती है जिनके पीछे मानवीयता की एक बड़ी कहानी छिपी होती है। इन कहानियों में कुछ कश्मीर के उस वक्त की भी हैं जब पानी के बेतहाशा कहर के बीच सारा कश्मीर बाढ़ की मुश्किलों से जूझ रहा था। देखें 2014 की कश्मीर बाढ़ में सेना की मानवीयता की 7 तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
Army with Kashmir
- फोटो : File Photo
बात साल 2014 की है, झेलम के जलस्तर बढ़ने की एक सुबह कश्मीर में हर ओर सिर्फ पानी था, हर ओर सिर्फ तबाही सा सबकुछ। इस बीच कश्मीर की आवाम की परेशानियां और दुश्वारियां भी बाढ़ के पानी के साथ बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
3 of 7
Army with Kashmir
- फोटो : File Photo
हालात बेकाबू होने लगे तो पहले एनडीआरएफ और फिर सेना को राहत के कामों की जिम्मेदारी सौप दी गई। हर ओर जो दिख रहा था वो सिर्फ तबाही का मंजर था जिसमें कश्मीर की आम आवाम के हजारों लोग फंसे दिख रहे थे। आवाम की भीड़ के साथ वो लोग भी थे, जिन्हें आम तौर पर सेना के विरोध के नारों और पत्थरबाजी के लिए जाना जाता था।
4 of 7
Army with Kashmir
- फोटो : File Photo
सेना ने जिम्मेदारी संभाली और हालातों को काबू करने की कोशिश शुरू हुई। सैकड़ों जवान लगाए गए और कश्मीर के दुख और मुसीबतों को हजारों कंधों के बल पर दूर करने की कोशिश शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 7
Army with Kashmir
- फोटो : File Photo
कश्मीर के इस बुरे वक्त की मुश्किलें सेना के मजबूत साथ से दूर होने लगीं, लोग रेस्क्यू किए गए। इनमें बच्चें, बूढ़े और महिलाओं की एक बड़ी संख्या थी। हजारों को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
Army with Kashmir
- फोटो : File Photo
इस दौरान सेना ने न लोगों का धर्म पूछा, न जाति और न उनका इतिहास, मानवता की मिसाल बनी सेना ने सबकी मुश्किलों में मदद की। सेना की कार्रवाई की सारे देश में प्रशंसा हुई।
कई दिनों तक सेना से जुड़ी राहत कार्य की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं। ये वो वक्त था जब कश्मीर को सेना ने अपनी हिम्मत और जज्बे के बल पर मुसीबत से निकाला था। जिन्हें निकाला उनमें कई ऐसे भी थे जो कश्मीर में उसका विरोध करते दिख जाते थे।