लेह में आए इजराइल के एक पर्वतारोही को भारतीय वायुसेना ने बचा लिया है। वह लद्दाख के सियाचिन इलाके में 3000 फुट की ऊंचाई पर गिर गया था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
3000 फुट की ऊंचाई से गिरे इजराइली को सेना ने बचाया
2 of 4
विंग कमांडर बीएस सेहरावत और केएस नेगी की सूचना पर टीम ने पर्वतारोही को लेह के सोनम नोरबू अस्पताल में पहुंचाया। सेना के अपने चीता हेलीकाप्टर की मदद से दस मिनट में उसे अस्पताल में पहुंचाया। पिछले दिनों लेह में बादल फटने से फंसे 400 से अधिक पर्यटकों और लोगों को सेना ने अब तक बचाया है।
विज्ञापन
3000 फुट की ऊंचाई से गिरे इजराइली को सेना ने बचाया
3 of 4
बादल फटने के बाद कई क्षेत्र के नदी नालों में बाढ़ आ गई। सड़कों पर पस्सियां गिर जाने से रास्ते बंद हो गए। कई जगहों पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए। उपशी में 250 और खलसर में 150 पर्यटक फंसे थे। इन पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
3000 फुट की ऊंचाई से गिरे इजराइली को सेना ने बचाया
4 of 4
सेना ने कई जगहों पर राहत शिविर भी लगाए हैं। यहां पर्यटकों को रहने और खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में भी लेह में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। सेना की ओर से बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया गया। सेना के इस प्रयास को काफी सराहा गया था।