जम्मू-कश्मीर में पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जयपुर भेजा गया। शनिवार देर रात्री पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना की 5 राजपूत के रेजिमेंट के तीन जवान घायल हो गए थे। जिसमें एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जवान नायक राजीव सिंह शेखावत निवासी जयपुर राजस्थान जख्मों का ताव न सहते हुए देश पर कुर्बान हो गए। जिनके पार्थिव शरीर को रविवार को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शहीद के शव को सेना मुख्यालय में सैनिक सम्मान के साथ आंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद शहीद को हेलिकॉप्टर से उसके घर रवाना किया गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम चार बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ दिगवार सेक्टर में भारतीय सेना की चोकियों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की गई थी। जिस दौरान भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चार चौकियां तबाह हो गई थी और कई जवान मारे गए थे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बालाकोट सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी कर रही है।
कठुआ में आईबी पर भी रातभर दागे गोले
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार पूरी रात पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से सैन्य चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की। रात साढ़े नौ बजे से सुबह चार बजे तक गोलीबारी कर कोठा और चांदवां पोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।