फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर नारी का जन्मदिन: केक लेकर घर पहुंचे सेना के जवान, सबके चेहरे पर ला दी अनमोल मुस्कान

Sat, 27 Mar 2021 03:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सेना ने मनाया वीर नारी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के बांदीपोरा में सेना के एक प्रयास ने पूरे हाजिन इलाके में खुशी का माहौल बना दिया। जम्मू-कश्मीर लाइट इनफैंटरी में लांसनायक रहे मोहिउद्दीन डार की पत्नी ताजा बेगम का जन्मदिन था। लेकिन उनको या उनके परिवार को जरा सा भी अहसास नहीं था कि अभी जिप्सी में सेना के जवान आकर उनके जन्मदिन को बेहद यादगार बना देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
सेना ने मनाया वीर नारी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
जवानों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और वीर नारी ताजा बेगम के बारे में पूछा। इसके बाद उनसे मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी। यहां तक तो सब सामान्य ही था। जैसे ही जवानों ने वीर नारी का जन्मदिन मनाने के लिए केक निकाला तो चारों ओर खुशी का माहौल बन गया। केक काटने के बाद जवानों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

3 of 5
सेना ने मनाया वीर नारी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
वीर नारी ने भी जवानों और सेना को उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि मोहिउद्दीन डार द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए 13 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने ताजा बेगम का जन्मदिन मनाया।

4 of 5
सेना ने मनाया वीर नारी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र के प्रति डार के बलिदान के लिए सम्मान के तौर पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने वीर नारी को उपहार दिए। सेना के इस प्रयास ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर एक अनमोल मुस्कान ला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना ने मनाया वीर नारी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
जवानों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कभी भी किसी प्रकार की जरूरत होने पर सेना उनके पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें