फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखः भारत ने तैनात किए स्पेशल फोर्स के जवान, दर्जनों टैंक और बुलेटप्रूफ वाहन पहुंचे लेह

Wed, 24 Jun 2020 02:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
गलवां घाटी में चीनी सेना के पीछे हटने पर बनी सहमति के बीच पूर्वी लद्दाख में संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में स्पेशल फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। माउंटेन वार फेयर में एक्सपर्ट जवानों की खासकर तैनाती की गई है। इसके साथ ही नौसेना को भी अपनी वॉरशिप्स तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। गलवां घाटी में सैनिकों की झड़प के बाद भले चीन के तेवर ठंडे पड़ गए हैं लेकिन भारत की ओर से एलएसी पर सुरक्षा व्यवस्था और चौकस कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
पूर्वी लद्दाख में वायुसेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सुबह से ही लड़ाकू विमान श्रीनगर और लेह में स्थित एयरबेस से उड़ान भरते दिखे। सूत्रों के मुताबिक रोज की तुलना में मंगलवार को लड़ाकू विमानों ने ज्यादा उड़ानें भरीं। एलएसी के करीब हवाई चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
वायुसेना का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
वायुसेना ने दर्जनों टैंक और बुलेटप्रूफ वाहन एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाए हैं जो अब आने वाले दिनों में पूर्वी लद्दाख में एलएसी के करीब भारत की निगहबानी करेंगे। इसके अलावा वायुसेना ने भी कई फारवर्ड एयरबेस पर अपने फाइटर जेट तैयार रखे हैं।

 

4 of 5
इस्राइली हेरॉन ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया
नौसेना को भी चीनी कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए मलक्का स्ट्रेट में अपनी वॉरशिप्स तैनात करने के आदेश दे दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें इंडो पैसिफिक-रीजन में कहीं पर भी तैनात किया जा सकता है। इसके अलावा सैनिकों के साथ ऑर्टिलरी में बढ़ोतरी की गई है। एलएसी पर चीन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए इस्राइली हेरॉन ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस्राइली हेरॉन ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारों के अनुसार इस्राइली ड्रोन की लगातार 30 घंटे तक उड़ने की क्षमता है। इसमें लगे कैमरे खुफिया जानकारी जुटानेे में माहिर हैं। यह ड्रोन करीब 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। करीब 1 टन का वजन भी उठा सकता है। यह ड्रोन दुश्मन के ठिकाने पहचानने के साथ उन पर निशाना लगाकर उन्हें नष्ट भी कर सकता है।  

यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें