जांबाजों से मिले सेना प्रमुख
- फोटो : भारतीय सेना
दौरे में सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, फायर एंड फ्यूरी कोर (14वीं कोर) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी थे। आज नरवणे पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी का भी दौरा कर हालात की जानकारी ले सकते हैं। वह चीन के साथ लगते एलएसी और पाकिस्तान से लगती एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों और जवानों की तैनाती की भी जानकारी लेंगे।