फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चल पड़े भारत माता के वीर सपूत, देखें जांबाजों की तस्वीरें

Wed, 17 Jun 2020 05:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारत चीन सीमा विवाद - फोटो : बासित जरगर
लद्दाख में चीन की हरकत और धोखेबाजी को देखते हुए सेना ने सतर्कता व चौकसी और बढ़ा दी है। लद्दाख में जवानों की तैनाती बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। गलवां में तनाव बढ़ने के बाद ऑर्टिलरी ताकत भी बढ़ाई गई है। इसके तहत श्रीनगर से कई बोफोर्स टैंक व तोप को लद्दाख में भेजकर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
भारत चीन सीमा विवाद - फोटो : बासित जरगर
इसके साथ ही नाइट पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। गलवां घाटी में भारतीय सेना के जवानों की शहादत के बाद पूर्वी लद्दाख में सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। गश्त भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत चीन सीमा विवाद - फोटो : बासित जरगर
जवानों को एलएसी पर मुस्तैदी के साथ गलवां घाटी, पैंगोंग झील और आस-पास के इलाकों में लगातार गश्त करने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल पर उसका प्रतिवाद करने को कहा गया है।

4 of 5
भारत चीन सीमा विवाद - फोटो : बासित जरगर
इस बीच सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक भारतीय सेना ने एलएसी पर चीन की सेना और उसकी हरकतों का मुकाबला करने के लिए लद्दाख में तैनात सुरक्षाबलों को आपातकालीन शक्तियां दी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत चीन सीमा विवाद - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि गलवां घाटी में सोमवार रात चीन के सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारतीय सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। देर रात सेना से 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की। सीमा पर हुए खूनी संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीन के सैनिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः  युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें