फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, दो जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Fri, 24 Jun 2016 12:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
amarnath yatra 2016 - फोटो : Amar Ujala
दो जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा की तैयारियां काफी हद तक पूरी हो चुकी हैं। यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। लंगर और सुरक्षा व्यवस्था हर चीज पर बारीकी से गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
यात्रा पर जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक चंदनबाड़ी-पवित्र गुफा मार्ग और दूसरा बालटाल-पवित्र गुफा मार्ग। इन दोनों में से चंदनबाड़ी-पवित्र गुफा मार्ग पारंपरिक है। 
विज्ञापन

3 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
मान्यता है कि भगवान शिव माता पार्वती के साथ इसी रास्ते से पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर गए थे। पहलगाम के नुनवन बेस कैंप से चंदनबाड़ी को पहला पड़ाव माना जाता है।

4 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
यात्रा शुरू होने में नौ दिन शेष हैं। यात्रा मार्ग पर सिक्योरिटी चेक प्वाइंट्स, लंगर पंडाल, विश्राम शिविर, मेडिकल शिविर, कंट्रोल रूम आदि बनाए जा रहे हैं। भंडारे वाले पंडालों को तैयार करने में तेजी से जुटे हैं। घोड़े, खच्चर पर लाद कर सामान चंदनबाड़ी के रास्ते से ऊपर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
शिव शक्ति सेवा दल दिल्ली के प्रधान अशोक चड्ढा ने कहा कि भक्तों के लिए वे सभी व्यवस्था की जाएंगी, जिसके निर्देश उन्हें श्राइन बोर्ड की ओर से दिए गए हैं। यात्रा के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था के अलावा रहने और मेडिकल आदि की व्यवस्था दी जाती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
यात्रियों को भोजन में सूखा खाना और एनर्जी ड्रिंक देने के निर्देश हैं। बठिंडा से आए भंडारे के प्रधान त्रिलोक ओबरॉय ने बताया कि वीरवार को चंदनबाड़ी पहुंचे हैं और भंडारे की व्यवस्था कर रहे हैं। यात्रियों को खान-पान और रहने की सुविधा के अतिरिक्त अन्य सभी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी। 
विज्ञापन

7 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
घोड़े वाले मंजूर अहमद खांडे ने बताया कि वह कई वर्षों से यात्रा में शामिल होते आए हैं। इन्हीं के माध्यम से यात्रा मार्ग के पड़ावों के साथ पवित्र गुफा तक पहुंचाया जाता है। 

8 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
खुफिया एजेंसियों को वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमलों के मिले इनपुट्स को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जम्मू से कश्मीर और फिर पहलगाम और बालटाल से पवित्र गुफा तक की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। 

9 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस के अलावा हर सुरक्षा एजेंसी को उनका काम सौंपा गया है। सेना एरिया डॉमिनेशन संभालेगी, बीएसएफ दोनों रास्ते संभालेगी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस बेस कैंप, पड़ावों पर लगे टेंट और गुफा की सुरक्षा संभालेगी।
विज्ञापन

10 of 10
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बताया कि वर्षों से यात्रा चलती आ रही है। जब आतंकवाद चरम पर था, तब से आतंकी खतरा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्लान बनाया जाता है, ताकि कोई चूक न रह जाए। दोनों मार्गों पर अभी भी बर्फ है, जिसे हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पीडीए के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी कोशिश है कि बर्फ जल्दी हटाई जाए और यात्रा निर्धारित समय पर शुरू हो सके।            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें