नगर से 40 किलोमीटर दूर बरमीन क्षेत्र में एक बस में आई तकनीकी खराबी के कारण वह बेकाबू होकर सड़क से नीचे एक घर की छत पर जा गिरी। इस हादसे में घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
PICS: जब घर की छत पर गिरी लोगों से बस
2 of 5
हादसे में बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयोग यह रहा है कि जिस घर पर बस गिरी, उसमें उस समय कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
PICS: जब घर की छत पर गिरी लोगों से बस
3 of 5
जानकारी के अनुसार बरमीन से उधमपुर की ओर आ रही बस नंबर जेके 02एन-6325 गडैल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नीचे बने एक घर पर जा गिरी। इस घटना में बोधराज का घर पूरी तरह से तबाह हो गया। छत टूट गई है।
PICS: जब घर की छत पर गिरी लोगों से बस
4 of 5
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। बस में सवार लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। कुछ देर में चौकी प्रभारी घोरडी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
इस हादसे के घायलों में रेणू देवी (17) निवासी खुआ बरमीन, राज अली (13) निवासी अप्पर बरमीन व बरमीन की शर्मीला (16), पवन सिंह (17) और नीलम देवी जिला अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बस में ज्यादातर स्कूली बच्चे सवार थे।