फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

विज्ञापन
1 of 8
पर्यटन निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को पीरखो मंदिर परिसर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज किया गया। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियों में बच्चों से लेकर हर कोई बाबा भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ गया। एक के बाद एक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। इसमें दिखाया गया कि मां पार्वती ने सती के रूप में शिव को पाने के लिए उनकी आराधना की।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

2 of 8
शिव काली तांडव में दिखाया गया कि जब मां पार्वती काली का रौद्र रूप लेकर असुरों का नाश करने निकलीं तो उनके सामने जो भी आया, नष्ट कर दिया। मां के गुस्से का सामना करने की हिम्मत किसी में न थी, तब भगवान शिव संसार को बचाने के लिए पार्वती के सामने लेट गए। भोलेनाथ की छाती पर पांव रखते ही मां की जीभ बाहर निकल आई।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

3 of 8
महादेव भोलेनाथ के रंग में पीरखो पूरी तरह से रंग गया है। यहां मां पार्वती ने बाबा बर्फानी को पाने के लिए शिव आराधना की, तो वहीं मां पार्वती का काली में रौद्र रूप भी दिखा। भगवान शिव की बारात में देवी-देवताओं के साथ भूत-प्रेत भी जमकर नाचे। सूफियाना आवाज से भी बाबा को नमन किया गया।

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

4 of 8
जगमग हुए मंदिर

शहर के प्रमुख पीरखो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर, जानीपुर स्थित आप शंभू सहित अन्य शिव मंदिरों में रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त भोले के दरबार पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

5 of 8
पायल डोगरा ने सूफी भेंट दमा दमा मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर गाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

6 of 8
गायक नवीन ने सत्यम शिवम सुंदरम की भेंट गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। गायक निर्भय सिंह सलाथिया ने भी माहौल में भक्ति रस घोला।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

7 of 8
ऊंट की सवारी

पीरखो महाशिवरात्रि महोत्सव में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन का इंतजाम किया गया है। ऊंट की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सूर्य पुत्री तवी किनारे चल रहे महोत्सव में ऊंट की सवारी करने का लोगों ने अलग ही लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: झूमकर निकली भोले बाबा की बारात

8 of 8
डुग्गर व्यंजनों का जायका भी

महोत्सव में विभिन्न स्टालों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने के साथ ही लोगों को डुग्गर व्यंजनों का मजा लूटने का मौका मिलेगा। इसमें बबरू, क्यूर, खमीरे, मदरा आदि परोसे जाएंगे। महोत्सव में डुग्गर व्यंजनों के अलावा भी कई स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें