सुहावना मौसम। सूर्य की पहली किरण के साथ जोश और उत्साह। चारों ओर शोरगुल। मौका था बिग जम्मू रन का। गुलशन ग्राउंड में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लेकर बेटियों के लिए पूरा जम्मू शहर एकजुट हो गया।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरें, बेटियों को बचाने के लिए दौड़ा पूरा जम्मू
2 of 6
बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों ने इस दौड़ में हिस्सा लेकर बेटियों और पानी के संरक्षण का संकल्प लिया। इस भीड़ के बीच छोटे पर्दे के कलाकार एवं एंकर मनीष पाल समेत अन्य कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरें, बेटियों को बचाने के लिए दौड़ा पूरा जम्मू
3 of 6
बिग जम्मू रन में अपनी भागीदारी देने के लिए रविवार की छुट्टी को भूलकर तड़के से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में गुलशन ग्राउंड खचाखच भर गया। दौड़ को स्वास्थ्य मंत्री लालसिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
देखिए तस्वीरें, बेटियों को बचाने के लिए दौड़ा पूरा जम्मू
4 of 6
इस दौरान विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह लिंग अनुपात के असंतुलित होने से सामाजिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरें, बेटियों को बचाने के लिए दौड़ा पूरा जम्मू
5 of 6
इसके साथ ही पानी के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। मंच पर युवाओं ने प्रस्तुति देकर फिटनेस के लिए प्रेरित किया। दौड़ में शामिल लोगों ने कई संदेश भरे बैनर पकड़ रखे थे। यह गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर पनामा चौक, ग्रीन बेल्ट से होती हुई वापस गुलशन ग्राउंड में समाप्त हुई।