समर जोन के 12वीं के नतीजों में बेटियों ने न केवल मेरिट में बल्कि पास प्रतिशत में भी बेटों को पछाड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
2 of 29
कुल 49 फीसदी रहे परीक्षा परिणाम में साइंस, कामर्स, आर्ट्स और होम साइंस की मेरिट लिस्ट में 86 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
3 of 29
इनमें 62 बेटियां और 24 बेटे शामिल हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
4 of 29
कुल 53 फीसदी लड़कियां परीक्षा में पास हुईं हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 45 फीसदी ही रहा है।
विज्ञापन
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
5 of 29
परीक्षा परिणाम में साइंस में ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्यापीठ एचएसएस उधमपुर के अखिलेश पखेत्रा और डीबीएन विद्या मंदिर एचएसएस मुबारक मंडी जम्मू की विदुषी गुप्ता ने 97.6 फीसदी (488 अंक) नंबर प्राप्त कर पहली पोजिशन हासिल की है।
विज्ञापन
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
6 of 29
कामर्स में गवर्नमेंट गर्ल्स एचएसएस कनाल रोड जम्मू की मिमांसा भारद्वाज ने 96 फीसदी (480 अंक) के साथ मेरिट में पहले स्थान पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
7 of 29
आर्ट्स में एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल एक्सचेंज रोड जम्मू की छात्रा मुस्कान रजवाल ने 97.2 फीसदी (486 अंक) नंबर के साथ पहली पोजिशन हासिल की।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
8 of 29
होम साइंस में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी की छात्रा नेहा ठाकुर ने 81.8 फीसदी (409 अंक) हासिल कर पहला स्थान पाया है।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
9 of 29
12वीं का रिजल्ट वर्ष 2014 की तुलना में इस बार चार प्रतिशत कम रहा है।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
10 of 29
पिछले साल परीक्षा परिणाम 53 फीसदी था जबकि इस वर्ष 49 प्रतिशत।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
11 of 29
लड़कों का पास प्रतिशत आर्ट्स विषय में केवल 27 फीसदी रहा है।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
12 of 29
कामर्स में 55 और साइंस में 60 फीसदी परिणाम रहा है।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
13 of 29
लड़कियों में आर्ट्स में 41, कामर्स में 81 और साइंस में 71 फीसदी पास प्रतिशत रहा है।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
14 of 29
होम साइंस विषय में तीसरी पोजीशन पर रही आकृति बलगोत्रा और सातवीं पोजीशन पर रही सुकृति जैन ने कहा कि वह लेक्चरर बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहती हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
15 of 29
साइंस विषय की आकांक्षा ने छठी पोजीशन हासिल की, जबकि आकांक्षा ने दसवीं कक्षा में सोलहवीं पोजीशन हासिल की थी। आकांक्षा ने बताया कि उसका सपना है कि अच्छे से परीक्षा देकर मेडिकल की सीट हासिल कर डाक्टर बनकर अपने बचपन के सपने को साकार करे।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
16 of 29
कनाल रोड स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के कामर्स विषय की छात्रा मिमांसा भारद्वाज ने पहली पोजीशन हासिल कर अपने अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों को सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। मिमांसा ने बताया कि उसे प्रिंसिपल डा. कुलदीप शर्मा ने फोन पर बताया कि उसकी पहली पोजीशन आई तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल सर ने गैजेट दिखाया तो आंखें खुशी से भर गईं। उन्होंने बताया कि वह आईआईएम में जाना चाहती हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
17 of 29
कच्ची छावनी स्थित एसपी स्मार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल ने बोर्ड की परीक्षाओं में सात पोजीशन हासिल की। स्कूल प्रिंसिपल शिवांग सत्य गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चे ट्यूशन नहीं लेते। इस स्कूल की आर्ट्स विषय में मुस्कान रजवाल ने पहली पोजीशन हासिल कर अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। मुस्कान ने बताया कि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए प्रशासनिक सेवा की परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
18 of 29
पांचवीं पोजीशन पर रही रुपाली गुप्ता ने कहा कि बारहवीं कक्षा में पोजीशन हासिल कर उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह आगे की पढ़ाई जारी रखकर एक अच्छी डाइटिशियन बनकर अपना सपना पूरा करना चाहती हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
19 of 29
आंखों में लंबी उड़ान भरने के सपने संजोकर अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश में जुटी हुई हैं जम्मू संभाग की बेटियां। कोई प्रशासनिक अधिकारी तो कोई एयरफोर्स में जाकर अपने और अपने अभिभावकों के सपनों को पूरा करना चाहती हैं। बुधवार को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा में पोजीशन हासिल करने में कामयाब हुई विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के सपने हैं जो अपने सपनों की मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ जुटी हुई हैं।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
20 of 29
कनाल रोड स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के कामर्स विषय की छात्रा मिमांसा भारद्वाज।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
21 of 29
साइंस विषय में 97.6 प्रतिशत अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल करने वाली विदुषी गुप्ता ने कहा कि सोचा नहीं था, पर मेहनत ने उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उसने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिन में 8 से 9 घंटे रोजाना समय दिया गया। स्कूल की शारीरिक शिक्षक शिवानी जंबाल सहित अन्य स्टाफ और अभिभावकों ने आगे बढ़ने के लिए उसे प्रेरणा दी। विदुषी भविष्य में इंजीनियरिंग के बाद आईईएस की तैयारी में जुटेगी। विदुषी ने पढ़ाई के साथ स्केटिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पिता सुरेंद्र गुप्ता और मां सुषमा गुप्ता ने कहा कि बेटी ने उनके साथ जम्मू का नाम रोशन किया है। बहन विभूति गुप्ता, श्रुति गुप्ता और भाई कणव गुप्ता, अर्पण गुप्ता ने भी विदुषी की प्रशंसा की। स्कूल के निदेशक सुरेश शर्मा और प्रिंसिपल इंदु पुरी ने भी विदुषी की सफलता पर बधाई दी।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
22 of 29
सिमरन साहनी ने आर्ट्स विषय में नौवीं पोजीशन हासिल की। उन्होंने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपना और अपने अभिभावकों का सपना पूरा करेंगी।
तीसरी पोजीशन पर रही सब्बा चौधरी ने कहा कि उसका सपना है कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने माता-पिता के साथ अपने सपने को साकार करे।
रिजल्ट देख खिले चेहरे, जमकर नाची छात्राएं
23 of 29
तालाब तिल्लो स्थित जेके मांटेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल की शीतल धर ने नान मेडिकल विषय में सातवीं पोजीशन हासिल की। उन्होंने कहा कि वह बी टेक करके एयरफोर्स के क्षेत्र में जाकर देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं। एकेडमी की निदेशक रजनी गुप्ता ने शीतल को सफलता पर बधाई दी है।