फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

विज्ञापन
1 of 10
जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड के समर जोन के 10वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा रहा। खास बात यह है कि संभाग के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। बेटियों के तो कहने ही क्या, पोजिशन से लेकर पास प्रतिशत तक में बाजी मारी है। पहली 20 पोजिशन 360 विद्यार्थियों में बंटी। इनमें 236 लड़कियां और 124 लड़के जगह बना पाए। बीवीएम हाई स्कूल रामनगर की प्रतीक्षा ने 492 अंकों (98.40 फीसदी) के साथ अंक हासिल कर संभाग में टॉप किया है। कारमल कान्वेंट हाई स्कूल कुंजवानी जम्मू की किरणप्रीत कौर और एसएल माडल एचएस संतरा मोड़ आनंद नगर की नितिन पंडिता, लिटिल फ्लावर कान्वेंट हाई स्कूल उधमपुर की अवंतिका जम्वाल ने 491 अंक (98.20 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर कब्जा जमाया है। सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल स्मैलपुर के दीपांशु शर्मा 490 अंक (98 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

2 of 10
कुल परीक्षा परिणाम 62.27 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 51442 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 27626 विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों का परीक्षा प्रतिशत 60.84 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 64 फीसदी रहा है। 19285 विद्यार्थी परीक्षा में विफल रहे हैं। विषय आधार पर हिंदी का पास प्रतिशत सबसे बेहतर 82.84  फीसदी और गणित में सबसे कम पास प्रतिशत 65 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

3 of 10
दसवीं का रिजल्ट वर्ष 2014 की तुलना में इस बार 2.07 फीसदी कम रहा है। पिछले साल परीक्षा परिणाम 64.34 फीसदी था जबकि इस वर्ष 62.27 प्रतिशत रहा है। कोआपरेटिव पब्लिक स्कूल के बासित अली कुरैशी ने 14वीं पोजीशन हासिल की है। वह डाक्टर बनना चाहता है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। यूनीक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के राजदीप सिंह ने 17वीं पोजीशन हासिल की है। वह आईएएस बनना चाहता है। शिवया गुप्ता ने भी 17वीं पोजीशन हासिल की है। शिवया आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

4 of 10
दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा मंगोत्रियान की राजस्वनी शर्मा ने 19वीं व रिया ने 20वीं पोजीशन हासिल की है। राजस्वनी डाक्टर व रिया इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों ने ही अपनी उपलब्धि के श्रेय अपनी मां को दिया। ब्लूमिंग डेल पब्लिक हाई स्कूल नानक नगर में पढ़ने वाली सोनाली मेहरा ने 13वीं पोजीशन हासिल की है। सोनाली के पिता आटो चालक हैं। प्रिंसिपल राम मूर्ति शर्मा ने बताया कि सोनाली के पिता आर्थिक परेशानियों का सामना करते हुए भी अपनी दो बेटियों को पढ़ा रहे हैं। आज उनकी बेटी ने पोजीशन हासिल करके घर-परिवार का नाम रोशन किया है। सोनाली मेहरा सीए करना चाहती हैं।
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

5 of 10
1. प्रतीक्षा  बीवीएम हाई स्कूल रामनगर - 492 - 98.40
2. किरणप्रीत कौर कारमल कांवेंट हाई स्कूल कुंजवानी - 491 - 98.20
2. नितिन पंडिता  एसएल मेमेरियल माडल एचएस संतरा मोड़ आनंद नगर - 491 - 98.20         
2. अवंतिका जंबाल  लिटिल फ्लावर कांवेंट हाई स्कूल उधमपुर - 491 - 98.20
3. दीपांशु शर्मा सेंट मेरी कांवेंट स्कूल समैलपुर - 490 - 98.00
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

6 of 10
4. सरलीन कौर कार्मल कांवेंट हाई स्कूल कुंजवानी - 489 - 97.80
4. सान्या गुप्ता सेंट पीटर्स हाई स्कूल बीसी रोड जम्मू - 489 - 97.80
4. प्रतिमा गुप्ता जेके पब्लिक स्कूल पंजतीर्थी - 489 - 97.80
4. अभिषेक शर्मा स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल कठुआ - 489 - 97.80
4. मृदुल सैकर्ड हार्ट कांवेंट हाई स्कूल फिंतर - 489 - 97.80
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

7 of 10
16वीं पोजीशन हासिल करने वाली मंजुल प्रभा शर्मा आईआईएम करके सीईओ बनना चाहती है। यह उसके बचपन का सपना है। पोजीशन हासिल करने में परिवार व शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है।

5. रसमीन कौर सेंट पीटर्स हायर सेकेंडरी स्कूल कर्ण बाग जम्मू - 488 - 97.60
5. पूर्णअमृता सेंट पीटर्स हायर सेकेंडरी स्कूल कर्ण बाग जम्मू - 488 - 97.60
5. इंबरोज सिंह शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर - 488 - 97.60
5. मानसी चाढ़क सेंट जोसेफ कांवेंट हाई स्कूल अरनिया - 488 - 97.60
5. गुरिंद्र कौर हाली क्रास कांवेंट हाई स्कूल आरएस पुरा - 488 - 97.60
5. नमोयाशी स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल कठुआ - 488 - 97.60
5. आशीष सिंह मन्हास ब्रहमऋषि बावरा अनंत विद्या पीठ महानपुर - 488 - 97.60
5. साहिल कुमार एनआईटीएल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर - 488 - 97.60

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

8 of 10
इसी स्कूल से 15वीं पोजीशन हासिल करने वाली तानिया पंडोह बैंक में काम करना चाहती है। बताया कि बैंक में काम करना उसका सपना है। पोजीशन मिलने पर उसका हौसला बढ़ा है।

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

9 of 10
दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा मंगोत्रियान की राघवी लंगर व सुरभि गुप्ता ने 484 अंक हासिल करके नौंवी पोजीशन हासिल की है। राघवी का सपना लेक्चरर बनने का है। राघवी ने बताया कि उसकी मां लेक्चरर थीं। जब वह छोटी थी तभी मां का देहांत हो गया। अब वह मां की ही तरह लेक्चरर बनना चाहती है।

सुरभि गुप्ता का सपना लेखक बनने का है। सुरभि ने बताया कि उसे लिखने का बहुत ज्यादा शौक है। वह लिखकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। इस उपलिब्ध को हासिल करने में सबसे ज्यादा सहयोग मां ने किया है।
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, दसवीं में बेटियों ने मार लिया मैदान

10 of 10
काजल ठाकुर ने भी 16वीं पोजीशन हासिल की है। काजल ठाकुर डाक्टर बनकर जरूरत मंद लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें