लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जेएंडके ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को आयोजित बाइक रैली में सैकड़ों वाहन एक साथ सड़कों पर उतरे। ऐसा लग रहा था कि कोई बाइक प्रतियोगिता हो रही हो।
विज्ञापन
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
2 of 7
खास बात यह रही कि शहर की विभिन्न सड़कों से निकली विशाल रैली का नेतृत्व खुद डीजीपी के राजेंद्रा, आईजीपी दानेश राणा और अन्य पुलिस अधिकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
3 of 7
जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम से रैली को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है।
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
4 of 7
डीजीपी ने कहा कि सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होने से उन्हें इस तरह के जागरूकता अभियान निकालने की जरूरत महसूस हुई। खासकर युवा वर्ग फिल्मों में बाइक स्टंट देखते हैं और वैसे ही स्टंट करना शुरू कर देते है।
विज्ञापन
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
5 of 7
कई बच्चों को एक्सीडेंट का शिकार होते देखा है। आपको कुछ हो जाए तो आपके अभिभावकों का क्या होगा। अभिभावकों को आड़े हाथों लेते हुए डीजीपी ने कहा कि मां-बाप गाड़ी लेकर दे देते हैं, लेकिन वह नहीं देखते कि उनका बेटा या बेटी हेलमेट पहन कर निकले हैं या नहीं।
विज्ञापन
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
6 of 7
उन्होंने टीम जम्मू की सराहना करते हुए कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली टीम के बड़ी संख्या में बाइकर्स इसमें शामिल हुए और जागरूक किया। साथ ही बाइकर्स ब्रदरहुड के सहयोग की सराहना की।
अब तो जागो...बिना हेलमेट 381 चालकों की हो चुकी मौत
7 of 7
इस मौके पर एडीजीपी नवीन अग्रवाल, एसएम सहाय, दिलबाग सिंह, एल मोहंती, आईजीपी एके चौधरी, एचके लोहिया, योगेंद्र कौल, विप्लव कुमार, डीआईजी अशकूर अहमद वानी, तमाम एसएसपी और अन्य उपस्थित थे।