पुलिस हिरासत में पति
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कहा- यह साजिशन हत्या है
वहीं, मृतका के परिवार ने आरोपी के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। परिजनों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है। उनका कहना है कि अगर कोई समस्या थी तो बेटी को वापस भेजा जा सकता था, लेकिन इस तरह निर्ममता से हत्या करना अमानवीय है।
अंतिम संस्कार से इनकार, इंसाफ की मांग
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को यासमिना अपने मायके डोडा जाने वाली थी। इसके लिए वाहन में तेल भी भरवाया गया था। लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है और मांग की है कि जब तक आरोपी को कड़ी सजा नहीं मिलती, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।