फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बिगड़े हालात, भारी तनाव के बीच आईं कश्मीर की ये 5 तस्वीरें

Thu, 20 Apr 2017 12:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
कश्मीर में हालात लगातार तेजी से बिगड़ रहे हैं। उपद्रवियों ने नई रणनीति के तहत अब छात्रों को ढाल बनाकर सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। अलगाववादियों ने छात्रों को भी भड़काने में सफलता हासिल कर ली है। कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छात्रों और छात्राओं ने सुरक्षा बलों और सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर उन्हें उकसाने की साजिश हो रही है। सोमवार को घाटी में विभिन्न स्थानों पर कालेजों के छात्रों और छात्राओं ने सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन

2 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
श्रीनगर के लाल चौक पर छात्रों के पथराव में सुरक्षा बलों के दर्जन भर जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों से संघर्ष में एक दर्जन छात्राओं समेत 50 छात्र जख्मी हुए हैं। इससे पहले सेना अध्यक्ष विपिन रावत की गवर्नर से मुलाकात हो चुकी है जिसके बाद रावत ने दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से रणनीति पर चर्चा की थी। स्थिति बिगड़ते देख घाटी में इंटरनेट सेवा फिर से ठप कर दी गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
इस बाबत पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों से 3जी और 4जी इंटरनेट सेवा निलंबित करने को कहा था। हिंसक प्रदर्शनों में छात्रों और छात्राओं के शामिल होने से सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालयों और कालेजों से सुरक्षा बलों के खिलाफ मार्च निकाला जिसे रोकने पर संघर्ष की स्थिति पैदा हुई। छात्र दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उस कार्रवाई में 60 छात्र घायल हुए थे। 

4 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड में श्री प्रताप कालेज के छात्रों ने रैली निकाली। पुलवामा में 12 अप्रैल को सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ था। फिर बाद में 15 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने कालेज में तलाशी की कोशिश की, तब संघर्ष हुआ। रैली में शामिल छात्रों ने लाल चौक पर सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। संघर्ष के बाद भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
घटना की जानकारी मिलते ही 200 मीटर दूर स्थित महिला कालेज की छात्राएं भी सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान दागे गए आंसू गैस के गोलों से कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। इस्लामिया कालेज के छात्र भी एसपी कालेज की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोके जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। सोपोर, बांदीपोरा, पट्टन, गांदरबल, बारामुला, शोपियां और पुलवामा समेत घाटी में सभी स्थानों पर छात्राओं को हिंसक प्रदर्शन की सूचना है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को घाटी के सभी स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। डिवकाम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें