फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे लंबी हाइवे टनल के उद्घाटन से पहले देखें 10 बेहद खास तस्वीरें

Tue, 21 Mar 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
चिनैनी-नाशरी टनल का उद्घाटन अगले हफ्ते हो सकता है। ट्रायल के लिए खोली गई टनल को वाहनाें की आवाजाही के लिए मंगलवार से बंद किया जाएगा। इसके साथ ही टनल की सजावट का काम शुरू होगा, जिसे उद्घाटन की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : FILE PHOTO
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टनल को पहले ट्रायल के तौर पर एक सप्ताह के लिए खोला गया था। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तरफा यातायात और जाम की समस्या को देखते हुए इसके बाद भी टनल से वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

3 of 10
चिनैनी-नाशरी टनल से गुजरते वाहन। - फोटो : FILE PHOTO
उद्घाटन का शेड्यूल तय करने की कवायद चल ही रही थी। इस बीच उद्घाटन को लेकर मार्च अंत तक का समय लेने का संकेत मिला है।

4 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
सूत्राें की मानें तो अगले हफ्ते टनल का उद्घाटन हो सकता है जिसके लिए तमाम तरह की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
निर्माण एजेंसी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि मंगलवार को यातायात के लिए टनल को बंद कर साफ-सफाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

6 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
 साथ ही टनल के अंदर लगे करीब 124 सीसीटीवी कैमरों के अलावा करीब चार हजार लाइटों को चमकाया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
 चिनैनी-नाशरी टनल को ट्रायल के तौर पर नौ मार्च को खोला गया था।

8 of 10
टनल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : File Photo
इसके बाद से ही वाहनों की आवाजाही टनल से हो रही रही है।

9 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
ट्रायल से पहले एनएचआईए के चेयरमैन टनल अंतिम निरीक्षण कर चुके हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
nashari tunnel - फोटो : File Photo
साढ़े पांच साल के इंतजार के बाद बनकर तैयार हुई एशिया की सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी रोड टनल का सफर सबसे महफूज होगा। अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणाें से लैस टनल चार हजार लाइटों से चौबीस घंटे चकाचौंध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें