अगर आप कश्मीर घूमने आ रहे हैं तो केवल गुलमर्ग और सोनमर्ग तक सिमित न रहे। जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है। आगे की तस्वीरों में जानिए।
विज्ञापन
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
2 of 8
कश्मीर, अरु घाटी
अरु घाटी चहचहाते पक्षियों की आवाज, सरसराती ठंडी हवाओं और नीले आकाश के बीच बसा अरू समुद्र तल से 2408 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शहरी जीवन से दूर लिद्दर नदी के किनार बसा अरू हरा भरा और मैदानी इलाका है। यहां जाकर जन्नत का एहसास होता है।
विज्ञापन
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
3 of 8
कश्मीर, पहलगाम
पहलगाम धरती पर स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। अनंतनाग जिले में चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियों, चमकते ग्लेशियर और छलछल करती नदी के बीच बसा पहलगाम सैलानियों के मन में अमिट छाप छोड़ता है। पहलगाम सैलानियों के बीच ट्रैकिंग, घुड़सवारी, फिशिंग, स्कीइंग, वाटर राफ्टिंग आदि साहसिक खेलों के लिए खासा लोकप्रिय है।
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
4 of 8
कश्मीर, अहरबल
श्रीनगर से 75 किलोमीटर दूर अहरबल पानी के झरनों के लिए जाना जाता है। यहां के झरनों को कश्मीर का नायग्रा फाल कहा जाता है। यहां झरनों के पानी में इतना वेग है कि सौ मेगावाट तक बिजली आराम से बनाई जा सकती है। यह कश्मीर के कुलगाम में स्थित है।
विज्ञापन
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
5 of 8
कश्मीर, यूसमर्ग
गुलमर्ग और सोनमर्ग की तरह ही यूसमर्ग भी एक बेइन्तहा खूबसूरत जगह है| गुलमर्ग की बाईं तरफ की पहाड़ियों में बडगाम में यूसमर्ग स्थित है। श्रीनगर से इसका रास्ता बडगाम व चरारे शरीफ होकर जाता है| यहां से यूसमर्ग महज 13 किलोमीटर दूर है| श्रीनगर से इस सफ़र में सिर्फ दो घंटे का वक़्त लगता है| यह रास्ता भी कम खूबसूरत नही| यूसमर्ग में दूर तक फैला हरा मैदान है| उसके पीछे चीड़ के घने जंगल और उनके पीछे से झांकती बर्फ से लदी चोटियां| युसमर्ग के सबसे निकट दूधगंगा है|
विज्ञापन
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
6 of 8
कश्मीर, श्रीनगर
श्रीनगर जम्मू और कश्मीर की राजधानी है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। श्रीनगर एक ओर जहां डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा श्रीनगर परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
7 of 8
कश्मीर, सोनमर्ग
सोनमर्ग या सोनामर्ग गान्दरबल जिले में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की घाटी में है। सोनमर्ग से आगे ऊंचे पर्वत हैं और कई प्रसिद्ध हिमानियां (ग्लेशियर) स्थित हैं और यहां से पूर्व लद्दाख़ का रास्ता निकलता है।
PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में
8 of 8
कश्मीर, गुलमर्ग
गुलमर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान बारामूला जिले में स्थित है। यहां के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में सर्दी के मौसम के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।