बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर के पर्वतीय इलाकों में बारिश, पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटाप में बर्फबारी हुई। भद्रवाह के पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ। जम्मू में दिनभर रुक रुककर बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के कठुआ, राजोरी, पुंछ, डोडा आदि जिलों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।