फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नए साल में भारत में होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, एफिल टावर भी होगा इससे छोटा

Fri, 28 Dec 2018 04:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
chenab bridge - फोटो : railway social account
चिनाब नदी पर रियासी में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज शीघ्र बनकर तैयार होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीरवार को ट्वीट किया कि चिनाब पुल शीघ्र ही हकीकत में तब्दील होगा। निर्माण कार्य पूरी गति पर है। यह जल्द बनकर तैयार होगा और इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना साबित होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
chenab bridge - फोटो : railway social account
रियासी में बक्कल व कौड़ी गांव के बीच यह पुल बन रहा है। इसके बन जाने से कश्मीर घाटी तक रेल पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। घाटी पूरी देश से रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी। फिलहाल ट्रेन अभी उधमपुर तक जाती है। इसके बाद बनिहाल से बारामुला तक रेल नेटवर्क है। उधमपुर से बनिहाल के बीच रेल सेवा नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
chenab bridge - फोटो : railway social account
पुल की ऊंचाई 359 मीटर है। जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक 345 किमी लंबा है जिसमें चिनाब पर बनने वाला पुल महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुल को किसी प्रकार के विस्फोट से नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही यह 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा का वेग सहने में भी सक्षम होगा। यह पुल एफिल टावर से ऊंचा होगा। 

 

4 of 5
chenab bridge - फोटो : railway social account
आशा है कि यह इलाके में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। निरीक्षण के मकसद के लिए पुल में एक रोपवे होगा। यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा को झेल सकेगा। इंजीनियरिंग का 1.315 किलोमीटर लंबा यह अजूबा बक्कल (कटड़ा) और कौड़ी (श्रीनगर) को जोड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chenab bridge - फोटो : railway social account
यह पुल कटड़ा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर के इलाके को जोड़ेगा जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। यह पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बेईपैन नदी पर बने चीन के शुईबाई रेलवे पुल (275 मीटर) का रिकार्ड तोड़ेगा। पुल की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस पुल से राज्य में आर्थिक विकास और सुगमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें