फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में छाए रहे बादल, श्रीनगर में पारा लुढ़ककर तीन डिग्री पहुंचा

Mon, 23 Nov 2020 10:19 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर रविवार को करवट बदली। कश्मीर और जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : ANI
इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री तक चल गया है। कठुआ-उधमपुर और सांबा दिनभर बादल छाए रहे। रविवार को कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार बर्फबारी हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : ANI
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान- 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो वर्तमान सीजन का सबसे कम तापमान रहा। गुलमर्ग में-7.4 और पहलगाम में-5.4 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान पहुंच गया। जम्मू में अधिकतम 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। 

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : ANI
बनिहाल में अधिकतम 15.0 और न्यूनतम तापमान 1.0 रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम और खराब होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : ANI
आज से 25 नवंबर तक भारी बर्फबारी-बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार 23 नवंबर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य से बारी बारिश के आसार हैं। 23 से 25 नवंबर तक यह सिलसिला चलेगा। ऐसे में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे समेत मुगल रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें