बारिश के कहर ने जहां सड़कों को उखाड़ कर रख दिया, वहीं रात को जो वाहन रोड पर खड़े थे उनको भी तहस-नहस करके रख दिया।
विज्ञापन
2 of 7
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
जानीपुर इलाके में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि एक किलोमीटर दूर कर सड़कें उखड़ गईं। तीन से चार फीट के गहरे गड्ढे हो गए। सड़कों के बड़े-बड़े टुकड़े परत की तरह एकाएक ऊपर आ गए।
विज्ञापन
3 of 7
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालत इतनी खराब कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। कोई सड़क बनाने वाले को कोस रहा था, तो कोई ऊपर आसमान से हुई इस बारिश को।
4 of 7
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग दोपहर तक गंदा पानी निकालने में जुटे रहे। इंदिरा कालोनी में वाहन सड़क पर खिलौनों की टूट कर बिखरे थे।
विज्ञापन
5 of 7
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
एक्सेलसर लेन में लोग कोई काम नहीं कर पा रहे थे। दुकानदार और आम लोग सिर्फ आगे-पीछे घूमते तबाही का नजारा देख रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
इलाका निवासी रुनेश शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति शर्मा की (जेके 02 एएस 5957) कार नाली और सड़क के बीच फंस गई है। इसी तरह से (जेके 02 एडी 5500) स्कूटी प्लास्टिक के टूटे हुए खिलौने की तरह थी।
इलाके में रहने वाले कुलदीप सिंह का आरोप है कि बाहर की ओर एक कार्यालय में पानी का पाइप जा रहा है जो कि सड़क के बीच में है। सीमेंट नहीं लगाए जाने के कारण भी कुछ हिस्सा नष्ट हुआ है, जिसकी वजह से रोड टूट हो गया है।