फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बर्फ और खूबसूरती की सफेद चादर से ढका गुलमर्ग

Tue, 13 Dec 2016 05:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से घाटी की तस्वीर ही बदल गई है। गर्मियों के पांच महीने तक वीरान रहे घाटी के पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सफेद चादर बिछते ही रौनक लौट आई है। 
विज्ञापन

2 of 8
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के विश्व विख्यात गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों ने घाटी का रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
यहां पांच इंच तक बर्फ गिरी है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानों पर चल रही शीत लहर में भी देखा जा रहा है। 

4 of 8
लेह - फोटो : फाइल फोटो
इस बीच, जम्मू में सोमवार को लगभग पूरा दिन हल्के बादल छाने के साथ कई जगह पर धुंध छाई रही। लेह न्यूनतम -11.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
कारगिल भी -9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन, इसके साथ सर्दी भी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 8
गुलमर्ग में आयोजित होगा स्नो फेस्टिवल - फोटो : File Photo
क्रिसमस और नए साल के जश्न के साथ हजारों पर्यटक बर्फबारी का मजा लूटने के लिए राज्य का रुख करते रहे हैं। कश्मीर का ताज कहे जाने वाले गुलमर्ग की पहाड़ियां बर्फ से चकाचौंध हो रहीं हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
गुलमर्ग - फोटो : ANI
श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग की हंसी वादियों में सोमवार सुबह से ही देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचना शुरू हो गएा। 
विज्ञापन

8 of 8
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर मजा लिया। गंडोला केबल कार से पर्यटकों का उत्साह और खुशी और दोगुनी हो गई। केबल कार ने पर्यटकों को कोंगडूरी की सैर कराई जहां करीब एक फीट बर्फ जमा थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें