फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः इंटरनेट पाबंदी की वजह से लौटी ग्रीटिंग कार्ड की बहार, अरसे बाद बाजार हुए गुलजार

Sun, 29 Dec 2019 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू शहर में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी ने ग्रीटिंग कार्ड से संदेश भेजने का जमाना लौटा दिया है। ग्रीटिंग कार्ड की दुकानों में अरसे बाद रौनक गुलजार हुई है। मोबाइल से ही व्हाट्सएप और फेसबुक से एक दूसरे को पर्व विशेष पर बधाई व शुभकामनाएं संदेश देने वालों में से कुछ लोग ग्रीटिंग कार्ड खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। शहर की आर्चरी गैलरी में इन दिनों रोजाना 100 से ज्यादा ग्रीटिंग कार्ड बिक रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
गांधीनगर में विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग कलर और डिजाइन के कार्ड लोगों खासकर युवाओं को लुभा रहे हैं। 60 से 200 रुपये तक उपलब्ध कार्ड खरीदने पहुंचे ग्राहकों का कहना था कि मोबाइल इंटरनेट पाबंदी के चलते अब ग्रीटिंग कार्ड से शुभकामनाएं संदेश भेजने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
गांधीनगर आर्चरी गैलरी में कार्ड खरीदने आईं सिमरन ने बताया कि वह अपने प्रियजनों को ग्रीटिंग कार्ड से नए साल की शुभकामनाएं देंगी।

4 of 5
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक छात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैसेज कर देने भर से दिल की बात को आत्मीयता से बयां नहीं किया जा सकता है। मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी के दौरान ग्रीटिंग कार्ड से संदेश भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गैलरी में प्रिंट, म्यूजिकल-फ्लावर प्रिंट व जंबो ग्रीटिंग कार्ड के विकल्प लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें