फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक की धमकी पर भारी बेटियों का दम, घाटी में हिजाब पहनकर पुलिस भर्ती में दौड़ी लड़कियां

Fri, 23 Sep 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस भर्ती में दौड़ी लड़कियां - फोटो : Amar Ujala
आतंकियों व अलगाववादियों की धमकियों और फरमानों का मुंह चिढ़ाते हुए कश्मीर की लड़कियों में भी पुलिस भर्ती होने का जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। इनके इस जज्बे ने आतंकियों के होश फाख्ता कर दिए हैं। देखें बेटियों की हिम्मत कैसे पड़ी आतंकियों की हिम्मत पर भारी, तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीर में आयोजित सेना और पुलिस की भर्ती - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में आयोजित सेना और पुलिस की भर्ती रैलियों में युवाओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुलवामा और अनंतनाग में भर्ती रैली में भाग लेकर लौट रहे कई युवाओं के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन

3 of 7
एसपीओ भर्ती - फोटो : Amar Ujala
भर्ती रैली से दूर रहने के लिए लश्कर और हिजबुल आतंकी तंजीमों ने धमकियां दी हैं। अलगाववादी भी लगातार फरमान जारी कर रहे हैं। हर तरह से डराया-धमकाया जा रहा है, फिर भी जोश कम नहीं हो रहा। 

4 of 7
पुलिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala
लड़कों की तो लंबी-लंबी कतारें लग ही रही हैं, लड़कियां भी भर्ती के लिए हिजाब पहने दौड़ती नजर आ रहीं हैं। वीरवार को कुलगाम में पुलिस भर्ती रैली स्थल उत्साह से लबरेज दिखा। कुल 1258 आवेदक बेखौफ पहुंचे। इनमें लड़कियां भी थीं। अधिकांश लड़कियां हिजाब में थीं। उन्होंने बाकायदा दौड़ में हिस्सा लेकर एसपीओ पद पर अपनी दावेदारी जताई। 
विज्ञापन

5 of 7
एसपीओ भर्ती - फोटो : Amar Ujala
इसी तरह का उत्साह अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और अवंतिपोरा में भी देखने को मिला। पुलिस के अधिकारी भी मान रहे हैं कि धमकियाें के चलते भर्ती रैली में जोश दिखने की संभावना कम ही लग रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
एसपीओ भर्ती - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर हिंसा के दौर में खासकर दक्षिण कश्मीर के आयोजन स्थलों में जिस तरह से लड़के और लड़कियां पहुंच रही हैं वह बेहद सकारात्मक बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
उल्लेखनीय है कि एसपीओ की भर्ती की घोषणा के तुरंत बाद आतंकी संगठनों ने युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने की सूरत में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अलगाववादियों ने भी अलग से फरमान जारी किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें