कटड़ा के गेस्ट हाउस की इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने वाली युवती की पहचान हो गई है। युवती सोनिया शर्मा जल्लो चक, ग्रेटर कैलाश, जम्मू की रहने वाली है। सोनिया की जुलाई महीने में शादी भी है, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर है।
होटल की छत से गिरी सोनिया की 30 जुलाई को थी शादी
2 of 5
मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी के आईसीयू वार्ड में युवती को भर्ती कराया गया है, यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार को उसका आपरेशन किया गया था, लेकिन अभी तक उसको होश नहीं आया है।
होटल की छत से गिरी सोनिया की 30 जुलाई को थी शादी
3 of 5
पुलिस भी इस मामले को लेकर अभी तह तक नहीं पहुंच पाई है। जानकारी के अनुसार सोनिया शुक्रवार से ही लापता थी। ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी में इसकी शिकायत भी दर्ज है। चौकी प्रभारी नीलम सैनी ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
होटल की छत से गिरी सोनिया की 30 जुलाई को थी शादी
4 of 5
इसमें कहा गया कि वीरवार को सुबह वह अपने लिए लहंगा बुक कराने जम्मू आई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने सोचा कि वह अपने किसी रिश्तेदार के पास होगी। वीरवार रात तक जब उसका कोई पता नहीं चल पाया तो परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि सोनिया लापता है।