दिल्ली के रिपब्लिक डे कैंप गर्ल्स सीनियर विंग में बेस्ट एनसीसी कैडेट का खिताब पाने वाली समैलपुर के मीन चाड़का गांव की निवासी गरिमा चाड़क ओलंपिक में शूटिंग में दम दिखाना चाहती है।
विज्ञापन
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
2 of 7
दसवीं में 87 और 12वीं कक्षा में 85 फीसदी अंक लेने वाली गरिमा ने शैक्षणिक स्तर पर भी कमाल दिखाया है। जेएंडके में बेस्ट कैडेट रहे पिता राकेश सिंह चाड़क से प्रेरणा लेकर इस मुकाम तक पहुंचने वाली गरिमा ने कहा कि अगर लग्न और जुनून हो तो कुछ भी हासिल कर पाना मुश्किल नहीं होता है।
विज्ञापन
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
3 of 7
दिल्ली से अमर उजाला से बातचीत में गरिमा ने कहा कि एनसीसी में पहुंचकर उन्हें अपने भीतर शूटिंग प्रतिभा का पता चला। नगरोटा और दिल्ली में हुए फायरिंग कैंप में गरिमा ने शानदार प्रदर्शन किया।
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
4 of 7
बेस्ट कैडेट के पुरस्कार में रजत पदक, रजत ट्राफी, वेटन (स्किट) और 14 हजार रुपये का नकद पुरस्कार पाने वाली महिला कालेज गांधीनगर की आर्ट्स की तीसरे स्नातक वर्ष की छात्रा गरिमा ने एनसीसी को अपनाने के साथ लगातार ऊंचाइयों की ओर कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
5 of 7
शूटिंग, ड्रिल, सामूहिक संवाद सहित अन्य गतिविधियों के अलावा गरिमा नृत्य में कमाल दिखा चुकी है। वह सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहती है।
विज्ञापन
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
6 of 7
कालेज से अल्फा कंपनी दो जेएंडके गर्ल्स बटालियन की सदस्य गरिमा का मार्गदर्शन करने वाली एसोसिएट एनसीसी अफसर बबीता जंबाल ने कहा कि गरिमा पहले वर्ष में गति नहीं पकड़ पा रही थी, लेकिन बाद में उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।
एनसीसी बेस्ट कैडेट के खिताब जम्मू कश्मीर की बेटी के नाम
7 of 7
भविष्य में गरिमा बेहतर शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देने का सपना देखती हैं। पिता राकेश सिंह चाड़क और माता नीलम चाड़क को रियासत का नाम ऊंचा करने वाली गरिमा पर गर्व है।