कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ से ढके पर्वतीय इलाके ऐसे दिखाई पड़ रहे हैं मानों कि चांदी के पहाड़ हों। बर्फबारी रात के दौरान शुरू हुई और कई स्थानों पर अभी भी जारी है। इसके चलते बुधवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे से संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित रहीं। खराब मौसम, रनवे पर बर्फ जमा होने और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ।