फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत, मेहमाननवाजी ने मोह लिया सबका मन

Wed, 17 Feb 2021 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर में प्रतिनिधियों का दल - फोटो : ANI
कश्मीर पहुंचे यूरोप और अफ्रीका के प्रतिनिधियों के दल का कश्मीरी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। बडगाम में कश्मीरी व्यंजन परोसे गए। श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में प्रतिनिधियों का दल कश्मीरी रंग में रंगा नजर आया। बता दें कि यूरोपीय संघ, फ्रांस, मलेशिया, ब्राजील, इटली, फिनलैंड, बांग्लादेश, क्यूबा, चिली, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, सेनेगल, ताजिकिस्तान, कीर्गिस्तान, आयरलैंड, घाना, एस्टोनिया, बोलीविया, मलावी, इरीट्रिया और आयवरी कोस्ट के राजनयिक कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर में प्रतिनिधियों का दल - फोटो : ANI
बडगाम पहुंचे राजनयिकों में से फ्रांस और इटली के राजनयिकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हाल जाना। बाद में अन्य राजनयिकों ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद राजनयिकों का दल हजरतबल दरगाह पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर में प्रतिनिधियों का दल - फोटो : ANI
प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर के मेयर, डीडीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान घाटी के हालातों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जिला विकास परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने चुनाव के बारे में दल को जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित माहौल में संपन्न हुए चुनाव की प्रशंसा की। बताया कि इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से भारत में सहयोग बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर के विकास में भाग लेने की अपील भी की।

4 of 5
कश्मीर में प्रतिनिधियों का दल - फोटो : ANI
अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान यह प्रतिनिधि मंडल 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर में प्रतिनिधियों का दल - फोटो : ANI
प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जम्मू में उपराज्यपाल से भी मुलाकात करेगा। इस दल में राजनयिकों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतिनिधियों को एक प्रजेंटेशन के जरिए यह दिखाया जाएगा कि कैसे पंचायतों को वित्तीय अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाया गया है। कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी इस दल को सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें