फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कुपवाड़ा में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

विज्ञापन
1 of 5
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में करीब 18 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच विदेशी आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। शुक्रवार को सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के चौकीबल इलाके के मरसररी गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली।
विज्ञापन

PICS: कुपवाड़ा में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

2 of 5
इस सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

PICS: कुपवाड़ा में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

3 of 5
शुक्रवार रात को अंधेरा होने के चलते ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया। शनिवार को सुबह होते ही एक मकान में छिपे आतंकियों और जवानों की बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई।

PICS: कुपवाड़ा में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

4 of 5
जम्मू कश्मीर पुलिस नार्थ जोन के डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने लश्कर के पांच विदेशी मूल के आतंकियों को ढेर कर दिया, जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए दो जवान शहीद हो गए वहीं दो जवान भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: कुपवाड़ा में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

5 of 5
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों की इस वर्ष की अब तक की यह सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। विदेशी आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 30 जनवरी को भी सेना ने कुपवाड़ा में लश्कर के टॉप कमांडर अबू उसामा समेत तीन आतं‌क‌ियों को मार ‌ग‌िराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें