बुधवार दोपहर रियासी से कटड़ा की ओर जा रही एक मेटाडोर बालनी के पास
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मेटाडोर में सवार पांच
लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
2 of 10
प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासी से कटड़ा जा रही एक मेटाडोर (जेके 02 आर-5512) बालनी में निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
3 of 10
इतनी गहरी खाई में गिरने से मेटाडोर के टुकड़े हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
4 of 10
इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचने पर दम तोड़ दिया। दुर्घटनास्थल पुलिस चौकी के पास होने से राहत कार्य जल्दी संभव हो सका।
विज्ञापन
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
5 of 10
मृतकों में कमला देवी (52) पत्नी चंद्र प्रकाश दुबे निवासी कटड़ा, तारा सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी लटोरी, निमो देवी पत्नी बोधराज निवासी रामपुरा उधमपुर, संजीव मगोत्रा पुत्र बाल कृष्ण निवासी सांबा के नाम शामिल हैं। एक मृतक की पहचान संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
6 of 10
कटड़ा से जम्मू रेफर किए गएघायलों में शिवाली पुत्री बोधराज निवासी उधमपुर, मोहम्मद रजाक पुत्र सादिक निवासी नोमांई, रजनीश पुत्र राजू निवासी अरनास, विजय पुत्र रामदत्ता निवासी कटड़ा, सीताराम पुत्र अभय राम निवासी पंचैरी, संजय कुमार पुत्र मक्खन सिंह निवासी पट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
7 of 10
घायलों में गौरव पुत्र मोतीलाल निवासी अमृतसर, बलदेव राज पुत्र कृष्ण सिंह निवासी अगार जित्तो, दर्शन कुमार पुत्र गुंजा निवासी कांजली के नाम शामिल हैं। कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचारधीन घायल फरमान अली पुत्र बशीर अहमद शपानु का निवासी बताया गया है।
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
8 of 10
बुधवार को जिस मेटाडोर की दुर्घटना हुई, उसका चालक घटना के समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इस हादसे के घायलों ने बताया कि दुर्घटना के समय मेटाडोर में तेज म्यूजिक चल रहा था।
PICS: 300 फीट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत
9 of 10
वहीं मेटाडोर चालक चालक सोहन सिंह वाहन को बहुत तेज चलाने के साथ ही किसी से फोन पर लगातार बात कर रहा था।
घायल फरमान अली ने बताया कि फोन पर बात करने के दौरान सामने से एक वाहन आया, जिसे देख कर चालक नियंत्रण खो बैठा तथा गलत दिशा में मेटाडोर को मोड़ दिया। इसके चलते ही यह हादसा हुआ।