फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार यहां हुई अमरनाथ की पूजा, घर बैठे करें बाबा बर्फानी के दर्शन

Fri, 05 Jun 2020 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बाबा अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के कारण इस बार बाबा अमरनाथ की पहली पूजा पारंपरिक स्थल पर नहीं हो पाई। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज यानी कि शुक्रवार को यह पूजा जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के तालाब तिल्लो स्थित कार्यालय में हुई। पूजा में बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास और बोर्ड के कुछ सदस्य ही शामिल रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों से यह पूजा दक्षिण कश्मीर के चंदनबाड़ी में की जा रही थी। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। आज यानी कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के तालाब तिल्लो स्थित कार्यालय में पूजा हुई। इसमें कुछ सदस्य ही शामिल हुए, इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा अमरनाथ - फोटो : ANI
बता दें कि पारंपरिक पूजा यात्रा ट्रैक पर होती रही है, लेकिन बर्फ रहने के कारण इसे पिछले कुछ सालों से चंदनबाड़ी क्षेत्र में किया जा रहा था।

4 of 5
अमरनाथ, बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा को इसी माह 23 तारीख से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इस बार कोविड संकट के चलते यात्रा को सीमित करते हुए आखिरी 15 दिन चलाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ, बाबा बर्फानी
हालांकि, अभी तक अग्रिम यात्री पंजीकरण पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। बोर्ड की ओर से चार बार पंजीकरण की तिथि स्थगित की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें