फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढिए, जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के जीवन से जुड़े खास पहलू

Mon, 04 Apr 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ जम्मू

सार

  • महबूबा मुफ्ती का जन्म 22 मई 1959 को कश्मीर के कद्दावर राजनीतिक परिवार में हुआ था। 
  • पीडीपी की राजनीति में महबूबा को एक मज़बूत महिला माना जाता है। नई दिल्ली के सत्ता के गलियारों में उन्हें तगड़ा सौदेबाज़ माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जल्दी ही जम्मू कश्मीर को अपनी पहली मह‌िला मुख्यमंत्री म‌िलने जा रही है। पीडीपी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल को जम्मू कश्मीर की 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
महबूबा मुफ्ती का जन्म 22 मई 1959 को कश्मीर के कद्दावर राजनीतिक परिवार में हुआ था। कश्मीर यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। 56 वर्षीय महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की राजनीत‌ि अच्छा खासा दखल रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
पीडीपी की राजनीति में महबूबा को एक मज़बूत महिला माना जाता है। नई दिल्ली के सत्ता के गलियारों में उन्हें तगड़ा सौदेबाज़ माना जाता है। दिल्ली के एक तबके को लगता है कि महबूबा के कश्मीर के हथियारबंद विद्रोहियों के साथ अच्छे संबंध हैं।  भारतीय सेना के साथ संघर्ष में मारे गए चरपंथियों के परिवार को सांत्वना देते हुए भी वो नज़र आती हैं। 

4 of 10
राब‌िया सईद - फोटो : Social media
महबूबा मुफ्ती की दो बहन हैं। उनकी जिस बहन रुबिया का अपहरण हुआ था, वह इस समय में चेन्नई के एक हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। छोटी बहन श्रीनगर में ही रहती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : PTI
महबूबा मुफ्ती ने1984 में जावेद इकबाल से शादी की थी। महबूबा की दो बेटियां है बड़ी बेटी का नाम इल्तिजा और छोटी का इर्तिका है। दोनों बेटियों के जन्म के बाद ही महबूबा का अपने पति जावेद इकबाल से तलाक हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
तलाक के बाद जावेद इकबाल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की टिकट पर सोनावर सीट से चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने अपने पूर्व ससुर और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कैंपेन भी किया था। जावेद का कंस्ट्रक्शन ब‌िजनेस है। 
विज्ञापन

7 of 10
तसादुक मुफ्ती - फोटो : Getty Images
महबूबा की बड़ी बेटी इल्तिजा लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर हैं। छोटी बेटी इर्तिका अपने मामा तसादुक मुफ्ती फिल्मों में द‌िलचस्पी रखती है और अपना करियर बनाना चाहती है इसलिए वह अपने मामा तसादुक मुफ्ती के पास मुंबई में रहती हैं।

8 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
महबूबा मुफ्ती ने अपना पहला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट से बीजबेहरा से जीता था। वर्ष 18 में कांग्रेस के टिकट से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले उनके पिता सईद की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सईद ने उस चुनाव में दक्षिण कश्मीर से नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद युसुफ तैंग को हराया था।  

9 of 10
महबूबा मुफ्ती अपनी मां गुलशन आरा नजीर के साथ - फोटो : Getty Images
सईद घाटी में शांति की वापसी लाने को उत्साह से लबरेज थे और महबूबा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। इन पिता-पुत्री की जोड़ी ने वर्ष 1999 में अपनी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का गठन किया।
विज्ञापन

10 of 10
महबूबा मुफ्ती - फोटो : amar ujala
वर्ष 2004 में महबूबा ने अपना पहला लोकसभा चुनाव दक्षिण कश्मीर से जीता। इससे पहले वर्ष 1999 में श्रीनगर से उन्हें लोकसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें