फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान

Thu, 27 May 2021 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
दमकल विभाग ने पेड़ में फंसे पक्षी को बचाया - फोटो : संजय कुमार
इंसानियत का मूल धर्म सभी प्राणियों को पीड़ा रहित वातावरण प्रदान करना है। कोरोना काल में कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जब अपनों ने ही विषम परिस्थितियों में दामन छोड़ दिया। अधिकांश जगहों पर हृदय को कंपा देने वाले मामले देखने को मिले। इसके विपरीत समाज के कुछ लोग दिन-रात सेवा भाव से कार्य करके इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। 

हम आपको जम्मू का एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं। जिसमें गुरुवार को दमकल विभाग के कर्मचारी उस समय फरिश्ता बनकर आए जब एक बेजुबान पक्षी पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था। पेड़ में फंसने के बाद पक्षी(बाज) लाख कोशिशों के बावजूद खुद को मुक्त नहीं करा पा रहा था। बेजुबान पक्षी को फड़फड़ाता देख हर किसी का दिल भर आया। कुछ समय बाद बाज की फड़फड़ाहट की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। ऐसा लग रहा था कि वह बस दम तोड़ने ही वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
दमकल विभाग ने पेड़ में फंसे पक्षी को बचाया - फोटो : संजय कुमार
इसी दौरान लोगों ने बाज के फंसे होने की जानकारी दमकल विभाग को दी। आनन-फानन दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
दमकल विभाग ने पेड़ में फंसे पक्षी को बचाया - फोटो : संजय कुमार
लोग अपनी छतों से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहे थे। साथ ही फरिश्ता बनकर आए दमकल कर्मियों को बार-बार धन्यवाद दे रहे थे। आखिरकार वह घड़ी आई जब पक्षी को सकुशल बचा लिया गया।

4 of 5
दमकल विभाग ने पेड़ में फंसे पक्षी को बचाया - फोटो : संजय कुमार
बता दें कि कैनाल रोड के स्थित ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस पलोरडा में पेड़ में फंसे पक्षी को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। बचाने के बाद उसे पानी पिलाकर वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दमकल विभाग ने पेड़ में फंसे पक्षी को बचाया - फोटो : संजय कुमार
एक बेजुबान को जीवनदान देकर दमकल विभाग के कर्मचारियों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि इंसानियत के सिपाही जाति, धर्म या प्राणी में भेदभाव नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें