जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बहनोई डॉ. मोहम्मद अली मट्टू का रविवार को निधन हो गया। इस पर उमर ने ट्वीट कर बताया कि उनका बीमारी के बाद निधन हो गया है। साथ ही उमर ने देश के हालात और लॉकडाउन की स्थितियों के मद्देनजर लोगों से एक अपील की थी। उनकी इस अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी सराहना की है।