बड़ी संख्या में सशस्त्र आतंकवादी नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में घुस आए हैं, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले करीब 20 दिनों से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है, जिसमें अब तक छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के खिलाफ बीएसएफ के अभियान में शनिवार को एक जवान शहीद हो गया। पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान लगातार एओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग कर रहा है।