दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास आवूरा गांव में रविवार देर शाम सेना और पुलिस द्वारा घेरे गए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मारे गए इन आतंकियों से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
encounter
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले शनिवार को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आतंकियों को घेरे में ले लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
encounter
- फोटो : ANI
सूचना के मुताबिक सेना को इस इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जब एसओजी और सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
4 of 6
encounter
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। हालांकि रात के अंधेरे को देखते हुए सेना ने आपरेशन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान
- फोटो : File Photo
इस दौरान पुलिस और सेना के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई थी जिससे की आतंकियों को किसी भी सूरत में भागने न दिया जाए।
आतंकियों के खिलाफ अभियान का विरोध करने इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।